Home / Trending News / शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, अनुभव को मिला तरजीह

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, अनुभव को मिला तरजीह

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, अनुभव को मिला तरजीह

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने गुरुवार को पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें दो शिक्षक और तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी शामिल हैं।

घोषित प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

शिक्षक क्षेत्र: वाराणसी-मिर्जापुर से लाल बिहारी यादव, गोरखपुर-फैजाबाद से कमलेश

स्नातक क्षेत्र: इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, वाराणसी-मिर्जापुर से आशुतोष सिंह, लखनऊ से कांति सिंह

 

कांति सिंह के पति एसपी सिंह प्रतापगढ़ से सपा के लोकसभा सांसद हैं। पार्टी ने इस बार भी पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिंह और डॉ. मान सिंह पूर्व में जीत दर्ज कर विधान परिषद में पार्टी की मौजूदगी मजबूत कर चुके हैं।

सपा ने “पीडीए के नाम एकजुट मतदान” का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया है।

चुनाव से जुड़ी प्रमुख जानकारी:

स्नातक क्षेत्र: लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद-झांसी

शिक्षक क्षेत्र: लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद

 

विधान परिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं, जिनमें से 8-8 सीटें शिक्षक व स्नातक क्षेत्रों से आती हैं। वर्ष 2026 में इन 11 सीटों पर चुनाव होने हैं, क्योंकि वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 7 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

इस समय विधान परिषद में भाजपा के छह, सपा के तीन, शिक्षक दल और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *