विद्यालय से आरओ मोटर चोरी, केस दर्ज
पूर्वांचल राज्य वाराणसी।
चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर स्थित राजकीय हाईस्कूल में लगे आरओ प्लांट की मोटर अज्ञात चोर गुरुवार को चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पढ़ाई समाप्त होने के बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी रोज़ की तरह विद्यालय बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब स्कूल खुला तो आरओ की मोटर गायब मिली।
प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना चोलापुर थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।










