Home / Trending News / दिल्ली से अफगान विदेश मंत्री की दो टूक: पाकिस्तान को चेतावनी, अमेरिका को संदेश

दिल्ली से अफगान विदेश मंत्री की दो टूक: पाकिस्तान को चेतावनी, अमेरिका को संदेश

दिल्ली से अफगान विदेश मंत्री की दो टूक: पाकिस्तान को चेतावनी, अमेरिका को संदेश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो नई दिल्ली।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को दिल्ली में पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी और कहा कि अफगानिस्तान की हिम्मत को आज़माना भारी पड़ सकता है। उन्होंने अमेरिका व नाटो देशों को भी साफ संदेश देते हुए कहा कि अफगान जनता अब शांति और तरक्की की राह पर है, और किसी भी बाहरी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुत्ताकी ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा कि सीमा पर हुई हालिया घटनाएं अफसोसनाक हैं। उन्होंने बातचीत से मसले सुलझाने की बात कही, लेकिन साफ कर दिया कि अफगानिस्तान कमजोरी नहीं, संप्रभुता चाहता है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की बात दोहराई और चाबहार पोर्ट के ज़रिये व्यापार बढ़ाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटवाने की दिशा में काम करें।

इस मौके पर भारत ने अफगानिस्तान को 5 एंबुलेंस भेंट कीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह भारत की ओर से अफगान जनता के प्रति निरंतर समर्थन का प्रतीक है। भारत कुल 20 एंबुलेंस अफगानिस्तान को देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *