Home / Trending News / बिहार एनडीए का सीट फार्मूला तय: बीजेपी-जेडीयू 101-101, चिराग को 29

बिहार एनडीए का सीट फार्मूला तय: बीजेपी-जेडीयू 101-101, चिराग को 29

बिहार एनडीए का सीट फार्मूला तय: बीजेपी-जेडीयू 101-101, चिराग को 29

 

एनडीए में सीट बंटवारा हुआ फाइनल, सहयोगी दल भी संतुष्ट

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा आखिरकार रविवार 12 अक्टूबर को तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) को 6-6 सीटें दी गई हैं।

 

इस बंटवारे के बाद एनडीए खेमे में संतोष और उत्साह का माहौल है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और जदयू नेता संजय झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

 

इस बार जदयू को पिछली बार की तुलना में सबसे ज्यादा 14 सीटों की कटौती झेलनी पड़ी है, जबकि भाजपा को 9 और हम को 1 सीट छोड़नी पड़ी। 2020 के चुनावों के मुकाबले जदयू की 21 और भाजपा की 20 पुरानी सीटें अब दूसरे घटकों को गई हैं। बावजूद इसके जदयू ने इस बार लचीलापन दिखाया और पहले लड़ी गई सीटों पर भी समझौते को प्राथमिकता दी।

 

जदयू नेता संजय झा ने लिखा, “एनडीए घटकों के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा हो गया है। सभी दल नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने को लेकर एकजुट हैं।”

 

इनसेट बॉक्स- 

 

*एनडीए का सीट बंटवारा इस प्रकार:*

*भाजपा:* 101 सीट

*जदयू:* 101 सीट

*लोजपा (रामविलास):* 29 सीट

*हम:* 6 सीट

*रालोजद:* 6 सीट

 

अब सभी दलों की नजरें चुनाव प्रचार पर हैं, और रणनीति साफ है.. “बिहार फिर से एनडीए सरकार”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *