Home / Trending News / ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से कांग्रेस घिरी, बीजेपी बोली – झूठ का हुआ पर्दाफाश

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से कांग्रेस घिरी, बीजेपी बोली – झूठ का हुआ पर्दाफाश

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से कांग्रेस घिरी, बीजेपी बोली – झूठ का हुआ पर्दाफाश

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो नई दिल्ली। 

 

पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर दिए गए बयान से सियासी भूचाल आ गया है। हिमाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान चिदंबरम ने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में चलाया गया ऑपरेशन सही कदम नहीं था और इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सभी आतंकियों को पकड़ने के लिए कोई और रास्ता हो सकता था।

 

इस बयान पर जहां कांग्रेस के भीतर नाराजगी के सुर दिखे, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने चिदंबरम की बातों को “सच का स्वीकृति पत्र” करार देते हुए कांग्रेस को घेरा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “चिदंबरम ने बहुत देर से सही बात कही, पहले उन्होंने 26/11 पर सरकार की नाकामी कबूली, अब ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सच्चाई सामने रखी है।”

 

भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा, “यह ऑपरेशन कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी का राजनीतिक दुस्साहस था। इतिहास में इसे ईमानदारी से दर्ज किया जाना चाहिए।”

 

आपको बता दें, ऑपरेशन ब्लू स्टार जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया था। इसके कुछ महीनों बाद इंदिरा गांधी की उनके ही सिख सुरक्षाकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *