Home / Trending News / दीपावली-छठ पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

दीपावली-छठ पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

दीपावली-छठ पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

 

16 से 28 अक्टूबर तक अवकाश नहीं, सुरक्षा पर रहेगा फोकस

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो लखनऊ।

 

दीपावली और छठ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आदेश जारी कर 16 से 28 अक्टूबर तक सभी अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

 

आदेश में कहा गया है कि त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में फोर्स की पूरी मौजूदगी जरूरी है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में संबंधित उच्चाधिकारी की अनुमति पर अवकाश दिया जा सकता है।

 

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *