Home / Uncategorized / सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में 05 दिसम्बर तक चलने वाले”मिशन शक्ति” कार्यक्रम का उदघाटन

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में 05 दिसम्बर तक चलने वाले”मिशन शक्ति” कार्यक्रम का उदघाटन

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में 05 दिसम्बर तक चलने वाले”मिशन शक्ति” कार्यक्रम का उदघाटन।

नारी शक्ति: संस्कृति और संस्कारों का आधार कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा।

जब बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी तभी हमारा समाज शिक्षित और समृद्ध होगा। श्रीमती पूजा दीक्षित।

वाराणसी, 09 नवंबर 2025 – सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में आज “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज़-5) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आज अपराह्न 2 बजे, योगसाधना केन्द्र में “महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियाँ” विषय पर बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।इसके अन्तर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा है
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां संस्कृति और संस्कारों का गहरा महत्व है। यहां की संस्कृति में पूजा का विशेष स्थान है, जो मानवता को सही रास्ते पर लाने का एक महत्वपूर्ण माध्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *