दालमंडी के सैकड़ों व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवास पर पहुँचे, सरकार द्वारा दमन-उत्पीड़न के खिलाफ अपनी पीड़ा रखी
विषय :- आज दालमंडी क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी बंधु वाराणसी के लहुराबीर स्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के आवास पर पहुँचे और वहाँ उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा दालमंडी बाजार पर चलाए जा रहे जबरन, पक्षपातपूर्ण और दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ अपनी गंभीर चिंता और पीड़ा व्यक्त की।व्यापारी बंधुओं ने बताया कि दालमंडी काशी का ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र है, जहाँ पीढ़ियों से हर वर्ग, हर समुदाय और हर परिवार अपनी रोज़ी-रोटी चला रहा है।लेकिन वर्तमान सरकार बनारस की परंपरा, संस्कृति और मध्यम, छोटे व्यापार को समाप्त करने की मंशा से योजनाबद्ध तरीके से नष्ट कर रही है।
व्यापारियों की पीड़ा को साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की :- मोदी- योगी सरकार का यह कदम सिर्फ दुकानों को हटाने का मामला नहीं है बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य पर हमला है।व्यापारी समाज का समर्थन कांग्रेस पार्टी करती है दालमंडी सिर्फ बाजार नहीं, काशी की पहचान और आर्थिक धड़कन है।यह सरकार काशी को कॉरपोरेट के हाथों बेचने पर तुली है।बनारस के व्यापारियों का अपमान — काशी का अपमान है।यह निकम्मी सरकार रोजगार देने की बात करती है, लेकिन सच यह है कि यह शासन रोज़गार छीन रहा है।छोटे व्यापार को कुचलकर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का यह खेल चल रहा है।कांग्रेस व्यापारी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।आज दालमंडी क्षेत्र के पीड़ित व्यापारी बंधुओं ने मुझसे मिलकर अपनी व्यथा व्यक्त की।हर व्यापारी की आँखों में दर्द, भय और भविष्य को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।यह केवल दुकानों का मुद्दा नहीं है लोगों की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई, परिवारों के जीवन का प्रश्न है।सरकार का असंवेदनशील रवैया की जितनी निंदा की जाए कम है ।
उक्त मौके पर :-महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,अब्दुल हमीद डोडे,खालिद सिद्दीकी,हाजी इस्लाम, समेत दालमंडी ब्यापार समिति के पदाधिकारियों समेत सैकड़ो ब्यापारी उपस्थित रहे।










