घुघली के चंद्रशेखर त्रिपाठी बने सचिवालय में अनुभाग अधिकारी, बधाइयों का लगा तांता
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज /घुघली
जनपद महराजगंज के विकास खंड घुघली क्षेत्र के ग्राम जोगिया के निवासी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट कार्य और लगन से नया मुकाम हासिल किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अनुभाग अधिकारी पद पर प्रोन्नत किया गया है।प्रोन्नति से पहले त्रिपाठी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ परिवहन विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके अनुभाग अधिकारी बनने की खबर मिलते ही परिवार, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
प्रमुख संघ के पूर्व जिला महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, नगर पंचायत घुघली के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, ब्रह्मस्थान मठ जोगिया एवं रावत मंदिर अयोध्या के महंत बालकदास, योगेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, न्यायाधीश मनीष द्विवेदी एवं बलिया निवासी आलोक कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।लोगों का कहना है कि त्रिपाठी की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।










