बिहार में NDA की जीत है विकासवाद की जीत – यशवीर सिंह वर्मा
बिहार में NDA को जो प्रचंड जीत मिली है ,वो नीतीश कुमार जी के काम पर बिहार की जनता की मुहर है ।
बिहार की जनता ने जंगलराज को जन्म देने वाले दलों को सिरे से खारिज करके ये बता दिया है कि बिहार को अब बस सुशासन की जरूरत है।
उक्त बातें भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा ने बिहार चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।
श्री वर्मा ने कहा कि हारने के बाद भी विपक्ष अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है बल्कि चुनाव आयोग पर निराधार आरोप लगा रहा है ।
विपक्ष को अपनी समीक्षा करनी चाहिए। इतनी करारी हार जो बिहार की जनता ने उन्हें दी है ,उसके कारणों की उन्हें खुद समीक्षा करनी चाहिए।
आज जिन दलों और लोगों को बिहार की जनता ने सिरे से नकारा है , ये वो लोग हैं जिन्होंने बिहार को पिछड़ापन का रोग दिया।
बिहार के करोड़ो लोगों को पलायन का दर्द सहने पर मजबूर किया , बिहार के बेटों को उनकी मां से दूर किया।
अपराधराज की स्थापना की और साथ ही साथ बिहार में जंगलराज को जन्म देकर बिहार को बदहाली के रास्ते पर भेजने का काम किया ।
भाजपा नेता वर्मा ने बताया कि आने वाले 20 सालों तक बिहार में NDA की सरकार रहेगी और बिहार की जीत ने ये प्रमाणित कर दिया है कि सिर्फ बिहार ही नहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल करके ममता बनर्जी के सालों के कुशासन के तंत्र को उखाड़ फेकेंगी ।
2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी।










