Home / Uncategorized / एनएचएआई की लापरवाही से बड़ा हादसा: सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान

एनएचएआई की लापरवाही से बड़ा हादसा: सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान

एनएचएआई की लापरवाही से बड़ा हादसा: सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान

समाजसेवी बोले—“अब मैं खुद कराऊँगा मरम्मत”

सुल्तानपुर। जिले में एनएचएआई विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई है। प्रयागराज–अयोध्या हाईवे पर फरीदपुर स्थित केएन आई महाविद्यालय के सामने बने खतरनाक गड्ढे ने मंगलवार को एक महिला की जान ले ली। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर इन गड्ढों को लेकर शिकायतें उठ रही थीं, लेकिन विभाग ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी बाइक से गुजर रही थीं कि अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में वाहन बुरी तरह फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह जोरदार तरीके से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसा इतना भयावह था कि उनके मुंह और सिर से भारी मात्रा में खून बहने लगा और हाथ–पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

समाजसेवी का बड़ा कदम
मौके पर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी ने बताया कि इस गड्ढे को लेकर वह कई बार एनएचएआई से शिकायत कर चुके थे, लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। विभाग की इस संवेदनहीनता पर कड़ी नाराज़गी जता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *