Home / Uncategorized / राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो सिद्धार्थनगर।

थाना क्षेत्र ढेबरुआ के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग और सेवरा गांव के बीच एनएच-730 पर शनिवार को दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में थाना क्षेत्र ढेबरूआ के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी 35 बर्षीय इश्तियाक पुत्र फसीउद्दीन की मौत हो गई है। साथ ही 30 बर्षीय धीरज यादव पुत्र जगदम्बा यादव, 23 बर्षीय राहुल यादव पुत्र राम नेवास और 17 बर्षीय अमन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी महादेव थाना इटवा घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र ढेबरूआ के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी 35 बर्षीय इश्तियाक अहमद बढ़नी से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। जैसे अपने गांव के पास पहुंचे तभी इटवा की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायलों को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इश्तियाक अहमद को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक पर सवार इटवा थाना क्षेत्र के महादेव निवासी धीरज यादव, राहुल यादव की गम्भीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इनके साथ पीछे बैठे तीसरे युवक अमन को हल्की चोट आई थी। उपचार कर उसको छुट्टी दे दी गई। वहीं प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

फोटो – दुधवनिया बुजुर्ग निवासी अहमद इश्तियाक अहमद का फाइल फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *