Home / Uncategorized / माता कलावती देवी ममता करूणा व स्नेह की प्रतिमूर्ति रहीं-रामाशीष राय पूर्व एमएलसी

माता कलावती देवी ममता करूणा व स्नेह की प्रतिमूर्ति रहीं-रामाशीष राय पूर्व एमएलसी

माता कलावती देवी ममता करूणा व स्नेह की प्रतिमूर्ति रहीं-रामाशीष राय पूर्व एमएलसी

पुरखों के आशीर्वाद से जीवन में मिलेगी खुशहाली -सिया शरण पाण्डेय

स्व.कलावती देवी की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
जिले के विकास खण्ड फाजिलनगर के ग्राम मधुरिया में रालोद के प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय उर्फ सप्पु पांडेय की माता श्रीमती स्व.कलावती देवी की 14 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मंगलवार को शिविर का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य रामाशीष राय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों की बदौलत हमेशा याद किए जाते हैं। माता कलावती देवी ममता, करुणा और स्नेह की प्रतिमूर्ति थीं। धन्य हैं वे संताने जो अपने माता पिता को याद करती हैं। उन्होंने कहा कि रालोद एनडीए का सहयोगी दल है। पार्टी स्व. चरण सिंह और स्व. अजित सिंह के जन हितैषी नीतियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही है। मोदी और योगी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जा रहा है। गन्ना का दाम बढ़ने से किसानों की काफी राहत मिली है। आयोजक श्री पांडेय ने कहा कि यह आयोजन आज के बदलते परिवेश में महत्वपूर्ण है। बच्चे जहां अपने माता पिता की परवरिश से कतरा रहे हैं और वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक जीवन बीता रहे हैं। हमें अपने संस्कृति, संस्कार और परम्परा का निर्वाह करना होगा और अपने बुजुर्गों को सम्मान देना होगा। उनके आशीर्वाद जीवन खुशहाल होगा।
इसी क्रम में रालोद के जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजू यादव, द्विजेंद्र पाण्डेय, जितेंद्र पांडेय सैलानी, गिरीश पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, डॉ.रीता जायसवाल, डॉ. विद्या शंकर, डॉ.अजय शर्मा, डॉ. नन्द किशोर खरवार ने 300 मरीजों की जांचकर दवा दी। राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर के चिकित्सकों ने 150 मरीजों के नेत्र जांच कर चश्मा वितरित किए। आयोजक श्री पांडेय और रालोद प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने वृद्ध महिलाओं को साड़ी और विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्र, डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन पंकज तिवारी ने किया। इस दौरान अरविंद सिंह, धनंजय चौहान, मुकेश यादव, शिवांशु पांडेय, कैलाश पासवान, बब्बन राजभर, अजय शर्मा, रवि तिवारी सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *