Home / Uncategorized / काशी कामरूप मठ दो दिवसीय तिरोधन निर्वाण तिथि महोत्सव का भव्य समापन,विशाल शोभा यात्रा व सन्यासी समष्टि भंडारा

काशी कामरूप मठ दो दिवसीय तिरोधन निर्वाण तिथि महोत्सव का भव्य समापन,विशाल शोभा यात्रा व सन्यासी समष्टि भंडारा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

काशी कामरूप मठ में आयोजित दो दिवसीय तिरोधन निर्वाण तिथि महोत्सव परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी बाणेश्वरानंदतीर्थ महाराज का तिरोधान महोत्सव के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस में भगवान पूर्ण ईश्वर का अभिषेक और गुरु जी के चलचित्र के माध्यम से उनकी शोभायात्रा कामरूप मठ से शुरू होकर के मणिकर्णिका घाट से होकर के हरिश्चंद्र घाट होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पर नोका से पहुंचकर भजन कीर्तन के साथ में ही बड़े ही श्रद्धालु भक्तजन राम कृष्ण काभजन कीर्तन करते गाते हुए कामरूप मठ में पहुंचे उसके बाद गुरु जी का पूजन हुआ और काशी के समस्त मठ के 100 से ऊपर संन्यासियों का भिक्षा समष्टि हुआ इस समष्टि में जो भक्तजन श्रद्धालु पधारे हैं उन्होंने महाराज जी का सभी संतों का पूजन किया और दक्षिण फल वस्त्र मिठाई दिया और स्वामी शूद्धानंद तीर्थ जपेश्वरानंद तीर्थ आनंद स्वरूप मणिदीप स्वामी ब्रह्मचारी सुधास्वामी सभी मतों के महंत जन उपस्थित रहे साथ ही शाम को संगीत कार्यक्रम के साथ में ही समापन समारोह आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में मठ के सहयोगी के रूप में डॉ पवन कुमार शुक्ला डॉ शंभु लाल शर्मा बापन मंडल प्रशांत जी स्वामी जपेश्वरानंद तीर्थ जी एवं मठ के सभी शिष्य जो कोलकाता बिहार महाराष्ट्र राजस्थान से बहुत सारे शिष्य पधारे और इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और गुरु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *