Home / Uncategorized / देश को तोड़ने वाले मंसूबे नही होंगे कामयाब-शशिकांत मिश्र

देश को तोड़ने वाले मंसूबे नही होंगे कामयाब-शशिकांत मिश्र

जेहादी मानसिकता पर चोट करने के लिए लामबंद हो हिन्दू युवा पीढ़ी

धर्म विशेष का एक कॉकस देश का माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय है।खासकर हिन्दू त्योहार और हिन्दू धार्मिक आयोजन इनके निशाने पर होते हैं।पथराव और आगजनी इस टीम का एजेंडा है।विश्व हिंदू रक्षा परिषद के रास्ट्रीय सचिव शशिकांत मिश्र नीरज ने इन हरकतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि हिंदुओं की युवा पीढ़ी को लामबंद होकर इन हरकतों की मुखालफत करनी होगी,वरना हिन्दू और हिंदुत्व दोनों खतरे में पड़ जाएँगे।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नीरज मिश्र ने वार्ता क्रम में कहा कि पूरे देश मे हिंदुओ और हिन्दू त्योहारों को लेकर एक ट्रेंड चल रहा है।पूजा,साधना,शोभायात्रा और मंदिरों में तोड़फोड़ का एक सुनियोजित एजेंडा चलाया जा रहा है।देश मे एक खास वर्ग लोकतंत्र और संविधान को मानने के लिए तैयार नही है।सरिया की वकालत तेज हो गयी है और इस्लाम के लम्बरदार हर क्षेत्र में अपनी अलग दलीलें पेश कर रहे हैं।स्कूल और कॉलेजों के ड्रेस कोड नही माने जा रहे हैं।श्री मिश्र ने कहा कि हिजाब कल्चर को बढ़ावा देने वाले संवैधानिक आजादी की दलीलें दे रहे हैं और इसकी वकालत में सड़क पर उतरकर सरकारों पर दबाव बना रहे हैं।श्री मिश्र ने कहा कि यह अखण्ड भारत को खण्ड खण्ड करने का एक सुनियोजित षणयंत्र है ,जिसकी दखल बढ़ती जा रही है।श्री मिश्र ने कहा कि यदि हम इसी तरह इन हरकतों को नजरंदाज करते रहे तो सनातन के अस्तित्व पर सवाल तय है।

श्री शशिकांत मिश्र ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश मे जेहादियों और इस्लाम के कट्टरपंथियों के उग्र प्रदर्शन और हिंदुओं की हत्या,हिन्दू मंदिरों में तोड़ फोड़ और उनके घरों को जलाने के साथ हिन्दू बेटियों के साथ दुराचार जैसी हिंसक घटनाओं के बाद भारत मे यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।हिन्दू पर्वो पर संगठित हमले,पथराव आम बात हो गयी है।आए दिन देश मे हिन्दू बस्तियों को निशाना बनाया जाना एक सुनियोजित एजेंडा है जिससे देश को अशांत और अस्थिर किया जा सके।विश्व हिंदू रक्षा परिषद संगठन इसका मुखर विरोध करता रहा है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राय ने पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद को लेकर विरोध दर्ज करा चुके हैं।श्री मिश्र ने कहा यदि हिन्दू युवा वर्ग समय रहते नही जगा और लामबंद नही हुआ तो विघटनकारी व अलगाववादी ताकतें इतना उग्र हो जाएंगी कि उन्हें रोकना मुश्किल ही नही नामुमकिन हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *