पूर्वांचल राज्य ब्यूरो अब्दुल कलाम, महाराजगंज, जनपद महाराजगंज विकासखंड परतावल बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियरहीभार निवासी घनश्याम दास जो बहुजन समाज पार्टी के बहुत ही कद्दावर कार्यकर्ता है।उनके कार्य शैली को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्यण लेते हुए जनपद के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता घनश्याम दास को पुनः गोरखपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है घनश्याम दास लम्बे समय से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हैं एवं समर्पित कार्यकर्ता है और जमीनी कार्यकर्ता है इसके पूर्व में भी संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं कई विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रमुख प्रचारक का जिम्मेदारी सोवपी जा चुकी है। जनपद महाराजगंज में घनश्याम दास एक प्रभावशाली वक्ता हैं वह अपनी विशेष पहचान रखते हैं कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है पार्टी के नेतृत्व को विश्वास है उनके मार्गदर्शन में गोरखपुर मंडल में संगठन बहुत ही मजबूत होगा उनको मंडल प्रभारी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं को एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है और सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
घनश्याम दास बसपा के पुनः गोरखपुर मंडल प्रभारी बने










