Home / Uncategorized / शाखा प्रबंधक पद पर चयन, खुशी की लहर

शाखा प्रबंधक पद पर चयन, खुशी की लहर

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महाराजगंज।आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड संख्या-7 के निवासी बद्री नारायण उर्फ मुन्नू जायसवाल के पुत्र आदित्य जायसवाल का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पीओ (शाखा प्रबंधक) पद पर चयन हुआ है।आदित्य की इस सफलता पर परिवार सहित पूरे नगर पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बधाई दे रहे हैं। पिता बद्री जायसवाल ने कहा, “बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत और संस्कार दोनों जरूरी हैं।” आदित्य ने सारा श्रेय माता-पिता को दिया, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी बच्चों को पढ़ाया। पिता ने गर्व से कहा, “आज हमारे बेटे ने सिर ऊंचा कर दिया। मुझे अपने बेटे पर गर्व है।”नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा ने आदित्य एवं उनके पिता बद्री नारायण को अंगवस्त्र भेंट कर मेडल पहनाया और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार सौरभ जायसवाल ने अपने कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ आदित्य को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, विमल जायसवाल, दिनेश जायसवाल, शंकर दयाल कसौधन, झिनक चौधरी, गौरव जायसवाल, जगदंबा जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *