पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा कुलसचिव एस एल पाल के निर्देशन में पीएच.डी. प्रवेश हेतु शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा का समापन हो गया l
विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न संकायों एवं विषयों के लिए निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गयी l यह परीक्षा
18 फ़रवरी से 25 फरवरी, तक कुल 31 विषयो के लिए आयोजित की गयी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित विषय-विशेषज्ञों की चयन समिति अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव, विषय की प्रासंगिकता, अनुसंधान क्षमता एवं अकादमिक योग्यता का गहन मूल्यांकन किया गया। अंतिम दिवस वाणिज्य विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विषयों की शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो गुप्ता ने उपस्थित छात्रों से मिलकर अग्रिम शुभकामनायें दी और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि शोध की गुणवत्ता ही विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को सुदृढ़ करती है। उन्होंने यह भी बताया कि शोध कार्य में मौलिकता, सामाजिक उपयोगिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवाचार को विशेष महत्व दिया जाएगा। मौखिकी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से उनके प्रस्तावित शोध विषय, शोध पद्धति, संदर्भ सामग्री तथा संभावित निष्कर्षों से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत संपन्न की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियमानुसार प्रकाशित की जाएगी।
पीएच.डी. प्रवेश हेतु शोध मौखिकी परीक्षा की शुरुआत से शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पुनः परिलक्षित हुई है।
जेएनसीयू की पीएच.डी.शोध मौखिकी परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न










