Home / Uncategorized / चौखंडी में जनसुनवाई का आयोजन, डीएनटी समुदाय के लोगों ने रखीं समस्या

चौखंडी में जनसुनवाई का आयोजन, डीएनटी समुदाय के लोगों ने रखीं समस्या

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। आराजी लाइन विकास खंड के चौखंडी स्थित बारात घर में दोपहर 12 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सजोई, कल्लीपुर, महमदपुर, भाऊपुर और गणेशपुर सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे नट, धरकार एवं बनवासी समुदाय के लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल, शौचालय, बिजली, आवास, स्ट्रीट लाइट तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा डीएनटी समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था पिछले दस वर्षों से नट, धरकार और बनवासी समुदाय को मूलभूत सुविधाएं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने भी समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनीं और 7 मार्च के बाद संबंधित गांवों में जन चौपाल लगाकर सभी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामबाबू, अनिल कुमार, प्रीति देवी, रूपा, रवि, रूपेश, अनूप कुमार, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *