Home / Uncategorized / एनएसएस रक्तदान शिविर में दिखा सेवा भाव, 25 यूनिट रक्त संग्रह

एनएसएस रक्तदान शिविर में दिखा सेवा भाव, 25 यूनिट रक्त संग्रह

वसंत महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं महाविद्यालय के पुरातन छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन रक्तदान चिकित्सा विभाग, महात्मा पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंसर विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निमित पारिख उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है।
शिविर में छात्राओं व स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सौरव कुमार सिंह, प्रो. परवीन सुलताना, प्रो. आर.एन. मोहनता, राजेश गुप्ता, डॉ. अपर्णा सिंह, हिमांशु गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यासा पांडेय ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *