पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
जनपद चंदौली विकास खंड साहबगंज सभागार में डीडीओ सपना अवस्थी की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए। निर्देश दिया गया कि सोशल ऑडिट में आई अनियमिताओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्य किया जाए।
विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर सोनिया यादव ने कहा कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में पारदर्शिता और जवाब दे ही सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायत के कार्यों में वित्तीय तकनीकी आपत्तियां दर्ज की गई है वहां के संबंधित अधिकारी को समय से स्पष्टीकरण देना होगा।
बैठक में खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,
रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
वही डीडीओ सपना अवस्थी के द्वारा यह कहा गया कि आपत्तियों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।
ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता से पहुंच सके।









