भाजपा सरकार किसी की आवाज सुनना नहीं चाहती — अरुण द्विवेदी
पूर्वांचल राज्य/रुद्र पाठक ब्यूरो
चंदौली।बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक हिस्ट्रीशीटर के माध्यम से सरकार के इशारे पर शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शंकराचार्य को संगम स्नान से रोकना, उनके शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार करना तथा मुकदमा दर्ज कराना सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभाजनकारी नीतियों पर चल रही है और विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसी की भी सही बात सुनना नहीं चाहती और आलोचनात्मक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कथित फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बृजेश गुप्ता, श्रीमती मधु राय, विजय त्रिपाठी, रजनी कांत पांडे, नारायण मूर्ति ओझा, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, रामा नंद यादव, तौफिक खान, शशि नाथ उपाध्याय, भवानी शरण सिंह, राहुल, राममूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा, बदरुद्वजा अंसारी, अमरदेव राम, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, मुकेश नंदन, सतेंद्र उपाध्याय, राकेश सिंह, राकेश पाठक, चंद्रशेखर तिवारी, नियाज अहमद, पवन पासवान, अनिल श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, शैलेश यादव, प्रकाश शर्मा, पंकज तिवारी, संतोष चौबे, शमशेर खान, रमेश पांडे, अरविंद श्रीवास्तव, बद्री तिवारी, सुजीत सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।










