Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़ों की शादी संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 252 जोड़ों की शादी संपन्न

बलिया में 252 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में, मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

24 प्रकार के उपहार के साथ 252 बेटियों की हुई विदाई
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिले में गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 252 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रभारी मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपने हाथों से 24 प्रकार की उपहार सामग्री वितरित की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों ने गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। मंत्री ने बताया कि विवाह अनुदान की राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। जननी सुरक्षा योजना के तहत माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, बच्चों के अन्नप्राशन, पढ़ाई और पोषण की व्यवस्था की जा रही है। छोटे बच्चों के स्कूल जाने पर अभिभावकों को 1200 रुपये की सहायता दी जाती है। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित 252 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन को समर्पण का उदाहरण बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने पूरे देश और प्रदेश को अपना परिवार माना है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह योजना जनपद के गरीब परिवारों की बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि इस राशि में से 60 हजार सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे, जबकि रुपए 25 हजार की उपहार सामग्री नवदंपतियों को प्रदान की जा रही है। शेष राशि आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। साथ ही, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए विशेष रूप से ब्यूटी पार्लर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि जनवरी में भी एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा फरवरी में दूसरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यदि आवेदन प्राप्त होते हैं तो मार्च में भी एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 विकास खण्डों के लाभार्थियों शामिल रहे। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, नीरज शेखर, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, कोषाधिकारी आनंद दुबे एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *