Home / Uncategorized / युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार सहतवार पुलिस ने की कार्रवाई

युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार सहतवार पुलिस ने की कार्रवाई

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। युवक की हत्या के मामले में सहतवार पुलिस ने तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 25 फरवरी को एक बारात में हुए आपसी विवाद के बाद हुई थी। पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सारी जागीर गांव से सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव में एक बारात आई थी। इसी दौरान हुए आपसी विवाद में मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर को पीटा गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मोहन राजभर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सहतवार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, 26 फरवरी को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों वांछित अभियुक्तों को गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव (24 वर्ष), रंजीत यादव (24 वर्ष) और पंकज राजभर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बलेउर और सहतवार कस्बा के निवासी हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *