पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस थानों को आधुनिकीकरण के क्रम में जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा के पुराने थाना भवन, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष व साइबर कक्ष, मेस का जीर्णोद्धारित कराकर टाइल्स व आधुनिकीरण की व्यवस्था व पूरे थाने का सौन्दर्यीकरण व थाना गेट का भी जीर्णोद्धारित कराया गया। जिसका उद्घाटन बुधवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली अन्तर्गत जिला अस्पताल चौकी के जीर्णोद्धारित भवन का भी उद्घाटन किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों को निर्बाध रूप से ड्यूटियां को संपादित करने के लिए अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से आग्रह किया कि आगामी त्यौहारों पर मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण मनायें । किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लें किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था का उल्लघंन न करें। इन कार्यक्रम के दौरान थाना रसड़ा में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह और थाना कोतवाली में अस्पताल चौकी पर सीएमएस सुजीत कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी व थाना क्षेत्रों के सम्मानित लोग आदि मौजूद रहें ।
पुलिस अधीक्षक ने जीर्णोर्द्धारित भवन, मेस बैरक, जनसुनवाई कक्ष व गेट का किया उद्घाटन










