पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी। भारतीय परंपराओं की पवित्रता और आध्यात्मिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने तथा आज की युवा पीढ़ी को अपनी वास्तविक सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से इस्कॉन युथ फोरम वाराणसी द्वारा “फूलों की होली,भजन क्लबहिंग” का भव्य आयोजन 1 मार्च को गुरुधाम स्थित गुरुधाम पार्क प्रांगण में किया गया है।
उक्त जानकारी इस्कॉन मंदिर प्रबंधन टीम के पदाधिकारी साक्षी मुरारी दास,रसिक गोविंद दास,रामकेशव दास व युथ के शिवम पाण्डेय ने गुरुवार को दुर्गाकुंड रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष उत्सव वाराणसी के युवाओं को होली के वास्तविक आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।
आधुनिक समय में जहां होली का स्वरूप नशा, रासायनिक रंगों और अव्यवस्थित भीड़ तक सीमित होता जा रहा है, वहीं यह आयोजन एक सकारात्मक, सुरक्षित और सात्विक विकल्प प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित रहेंगी:1100 किलोग्राम सुंदर पुष्पों से भगवान का दिव्य अभिषेक एवं होली.* 20 पवित्र द्रव्यों से भगवान का भव्य अभिषेक*Namaras” Band द्वारा मनमोहक कीर्तन
भक्तिमय कार्यक्रम एवं आध्यात्मिक संगीत,Free प्रसादम (सात्विक भोजन) वितरण ,युवाओं के लिए विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ फूलों की होली का यह आयोजन पूर्णतः नशामुक्त, रासायनिक रंगों से मुक्त एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रहेगा, जिससे युवा आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।
इस पहल का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
यह आयोजन हमारे माननीय सांसद एवं भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप भी है, जिसमें वे आधुनिकता के साथ भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय द्वारा नई पीढ़ी को प्रेरित करने पर बल देते हैं, ताकि आज की Gen-Z भक्ति को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाए।ISKCON Youth Forum Varanasi का यह प्रयास दर्शाता है कि आधुनिक युवा भी आध्यात्मिकता और संस्कृति के साथ जुड़कर उत्सवों को शुद्ध, आनंदमय और सार्थक रूप में मना सकते हैं।
यह आयोजन वाराणसी के युवाओं के लिए भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक ऊर्जा से भरपूर एक दिव्य एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगा।










