सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक आंगनबाड़ी किट पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके
खतौनी से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये
जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाए
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का माननीया राज्यपाल महोदया जी ने किया अवलोकन
प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज सोनभद्र जनपद के विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट (200), पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पोटली (200), आयुष्मान कार्ड (500), वनाधिकार पट्टा (50), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र (10), प्रधानमंत्री सूर्य योजना के (10) एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत (10) लाभार्थियों, मोटराइज्ड दोना मशीन (2) सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रूपये का चेक प्रदान किया गया।
माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज 200 आंगनबाड़ियों को किट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22 से 2









