Home / Uncategorized / चौबेपुर – कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज चालू, आगामी होली के त्यौहार पर जनता को मिली बड़ी राहत

चौबेपुर – कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज चालू, आगामी होली के त्यौहार पर जनता को मिली बड़ी राहत

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

होली पर्व को देखते हुए कादीपुर में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज को गुरुवार देर शाम आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। आखिरकार स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद ओवरब्रिज चालू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।गुरुवार को सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन की मौजूदगी में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने औपचारिक रूप से पुल को आवागमन के लिए खुलवाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर होली जैसे बड़े त्योहार के मद्देनजर तत्काल पुल चालू कराने पर जोर दिया, जिसके बाद देर शाम से आवागमन शुरू करा दिया गया।बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था, लेकिन कुछ प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण इसे खोला नहीं जा रहा था। पुल के शुरू होते ही छोटे वाहनों सहित आम जनता का आवागमन प्रारंभ हो गया।इस ओवरब्रिज के चालू होने से अजाव, गरथैली, धौरहरा, कादीपुर, मुनारी, खेतलपुर, बेड़ोडीह, बर्थरा खुर्द, हड़ियाडीह, परानापुर, कौआपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और लंबी प्रतीक्षा से मुक्ति मिलेगी। व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों व मरीजों को अब आवागमन में काफी सुविधा होगी।पुल के उद्घाटन के दौरान वीरू सिंह, अंजनी नंदन पाण्डेय पप्पू सिंह,राणा चौहान, अजीत सिंह, वीर बहादुर सिंह, मुक्ति मौर्य, अजय गुप्ता (अकेला) सोनू कन्नौजिया, शिवम चतुर्वेदी रामजी मौर्य,आशीष यादव, गोपाल चौबे, गोविंद चौबे,ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल (गोलू) शुभम सिंह, सोनू चौरसिया सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुल के शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।त्योहार के समय बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक त्रिभुवन राम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *