Home / Uncategorized / सुनील हत्याकांड में अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा की लगाई गुहार

सुनील हत्याकांड में अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा की लगाई गुहार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सुनील यादव हत्याकांड के एक लाख रुपए के इनामी आरोपी अजीत चौबे ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।आत्मसमर्पण के दौरान अजीत चौबे ने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस द्वारा मुठभेड़ किए जाने की आशंका जताई और खुद को इस मामले में फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया। उनके अधिवक्ता शम्भू नाथ उपाध्याय ने भी एनकाउंटर की आशंका व्यक्त करते हुए न्यायालय से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह मामला 20 सितंबर 2025 की देर शाम हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा चट्टी के पास हुई सुनील कुमार यादव (30) की हत्या से जुड़ा है। हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रेपुरा गांव निवासी सुनील यादव टेंट हाउस के काम से जुड़े थे और एक बच्चे के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस प्रकरण में पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय में जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *