पूर्वांचल राज्य ,ब्यूरो चंदौली।
चंदौली जनपद अंतर्गत थाना शहाबगंज प्रांगण में होलिका दहन एवं होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।
जिसमें थाने से संबंधित सभी उपनिरीक्षक एवं पुलिस बल के महिला पुरुष कांस्टेबल उपस्थित रहे।
पीस कमेटी की बैठक में थाना क्षेत्र से संबंधित ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होलिका दहन एवं होली को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने यह भी कहा कि अगर कहीं भी क्षेत्र में अप्रिय घटना होने की संभावना लगे तो आप तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित कर क्षेत्र में शांति का माहौल स्थापित करने में हमारा सहयोग करें।
हमारे पुलिस बल के जवान हर समय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहेंगे।
हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी लोग इस होलिका दहन एवं होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने में हमारा भरपूर सहयोग करेंगे।
वही पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित मिनी बैंक संचालकों से यह कहा गया कि आप अपने सुरक्षा के दृष्टि से सभी मानकों को पूरा करें जिससे कि आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो सके।
सेफ्टी जाली काउंटर बनाकर पैसे का लेनदेन करें एवं सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं।
थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे और आपके सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।










