पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुनील कुमार सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त रिक्रूट आरक्षियों, कर्मचारी एवं अधिकारियों से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये। इसी क्रम में डी आई जी द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एवं डीआईजीद्वारा पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पी टी गोदाम का उद्घाटन किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें ।
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी










