Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती

होली एवं होलिका दहन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी, देशी एवं कंपोजिट शराब की दुकानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री विवरण एवं अभिलेखों की गहन जांच कराई। साथ ही मिलावटी शराब की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग की गई और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने अवैध रूप से शराब बैठाकर पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशानुसार त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशन में होली पर्व के दौरान सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।

मोहम्मद मासूम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *