Home / Uncategorized / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में नयें भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में नयें भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
जिला कांग्रेस कमेटी परिसर में नये भवन के निर्माण हेतु गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह भूमि पूजन जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के सौजन्य से पुरोहित के उपस्थित में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नये भवन के निर्माण को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहां कि पुराना भवन में बैठक के लिए जगह कम पड़ रही थी तथा बाहर से अतिथि आते थे तो उनको अन्यत्र ठहराना पड़ता था जिससे वो कार्यकर्ताओ से सीधे नहीं मिल पाते थे और संगठन के लोगों को परेशानी होती थी। श्री पाठक ने कहा कि नया भवन तैयार होने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, संतोष चौबे, राजेन्द्र चौधरी, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, अबुल फैज, गिरीश कांत गांधी, मयंक तिवारी, बृजेश कुमार, मंटू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *