Home / Uncategorized / पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित को किया गया सुपुर्द

पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित को किया गया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदकगण द्वारा रेवती थाना पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना रेवती पुलिस द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में शुक्रवार को थाना रेवती के पुलिस टीम द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन सरोज, क.आ. योगेन्द्र तथा सिपाही शिव प्रसाद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *