पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
पुलिस के दबिशअभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई, जिसमें अवैध कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 05 कुंतल लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया। टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक चेकिंग की गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अवैध शराब के दुष्परिणामों एवं कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं शांतिपूर्ण बनी हुई है।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो।









