पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड संख्या 10478 के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने संघ के प्रमुख महामंत्री रवीन्द्र कुमार मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार भारती, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वेरिहा, महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार नगर सचिव सुनील कुमार के साथ आज उत्तर प्रदेश के बित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री जी संसदीय कार्यालय पर बुके देकर स्वागत करते हुए दिया पत्रक के पत्र देने के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मंत्री जी को पुनः अवगत कराया की आपके पूर्व कार्यकाल के अधीन नगर विकास था। तब से मैं लगातार वाराणसी की 431 संविदा सफाई कर्मचारीयों के वेतन बढ़ोतरी के संदर्भ में मांग कर रहा हूं। नगर निगम प्रशासन द्वारा सदन बोर्ड से पास होने के उपरांत नगर निगम प्रशासन ने वेतन बढ़ोतरी की अनुमति इस शर्त के साथ अनुमति मांग किया था कि इन 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर जो व्यभार आयेगा। उसे नगर निगम वाराणसी अपने आय से वहन करेगी लिखित पत्र भेजते हुए शासन से अनुमति मांगी गई थी जिसमें आप द्वारा भी सहमति व्यक्त किया गया था इसके बाद भी नगर विकास विभाग के द्वारा वेतन बढ़ोतरी का आदेश नहीं दिया जा रहा है । कई बार संपर्क करने के बाद यह बताया गया की नगर विकास विभाग से करने के बाद पत्रावली वित्त विभाग में भेजी गई है। जो वहां से अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसे लेकर आज सभी पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पर वित्त मंत्री महोदय को अवगत कराते हुए कहा कि आपके विभाग के द्वारा कार्यवाही न होने से इन 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के समक्ष घोर संकट और भुखमरी उत्पन्न हो चुकी है। उपस्थित शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व मंत्री माननीय नीलकंठ तिवारी जी ने वित्त मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि वाराणसी के 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है ।जिस पर माननीय मंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल नगर आयुक्त जी को फोन कर तथा स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि पुन:शासन में पत्र भेजा जाए ।प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया कि मैं इस पर बहुत जल्द कार्रवाई करूंगा इसके साथ ही संघ के पदाधिकारी ने माननीय मंत्री जी को नगर निगम वाराणसी में तीन-तीन वर्षों से की मृतक आश्रितों की नियुक्ति सभी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारीयों ने माननीय मंत्री जी व विधायक जी को अवगत कराया की शासन आदेशों के तहत लंबे समय से सफाई कर्मचारियों के पदोन्नति की मांग की जा रही थी जिसमें महिला सफाई कर्मचारियों को भी वरीयता दी जाने की बात रखी गई थी पूर्व में 25 सफाई कर्मियों को पारदर्शी तरीके से वरिष्ठता के आधार पर
पदोन्नति किया गया था जिसमें पहली बार 4 महिला सफाई कर्मचारियों को भी सफाई सुपरवाइजर बनाया गया था। उस प्रक्रिया को तोड़ते हुए अवशेष सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति स्वास्थ्य विभाग के द्वारा असंवैधानिक रूप से कार्रवाई करते हुए की गई है। जिसमें बरिष्ट सफाई कर्मियों की उपेक्षा की गई है । तथा उन कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है जिनके द्वारा विभागीय लोगों से साथ घाट का अवैध धन मुहैया कराई गई है ।स्वास्थ्य विभाग के लेख लिपिक के द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी महंगाई भत्ता के 5 शासनादेश के बाद ,बार-बार पत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसे वर्तमान में संविदा सफाई कर्मियों को 2500 रुपया प्रतिमाह आर्थिक क्षति हो रही है। जिन सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है । वह ग़लत व महिलाओं की भी उपेक्षा किया गया है।दुर्भाग्यपूर्ण विषय है की संघ के द्वारा लंबे समय से मांग की जाने के बाद सफाई कर्मचारियों की सारे अधिकार अधिष्ठान विभाग को पूव नगर आयुक्त के द्वारा दिया गया था ।
और संघ ने यह भी मांग किया है कि की इसकी भौतिक जांच के बाद ही सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति बरिष्टता के आधार पर किया जाए।
लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा केंद्रिय बिभाग के अधिकारियों के संज्ञान में दिए अवैध रूप से अवशेष 16 सफाई कर्मचारियों की जारी किया गया पदोन्नति सुची की जांच किया जाए । हम सभी इस कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हैं और आपसे मांग करते हैं की की गई 16 लोगों पदोन्नति की सूक्ष्म जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा आग में।माननीय मंत्री जी ने कहा कि आपके सभी विषयों की मैं संज्ञान लूंगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी । उपस्थित सदस्यों को माननीय पूर्व मंत्री व विधायक माननीय नीलकंठ तिवारी ने संघ के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री जनसुनवाई कार्यालय में शुक्रवार को पुनः बुलाया है हम सभी न्याय कीउम्मीद के साथ माननीय विधायक जी से मिलेगा










