Home / Uncategorized / कादीपुर नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे चंदौली सांसद वीरेन्द्र सिंह

कादीपुर नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे चंदौली सांसद वीरेन्द्र सिंह

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

स्थानीय रेलवे लाइन पर निर्मित कादीपुर आरओबी के शुभारंभ होने के बाद चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को स्वयं स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा यह आरओबी के चालू होने से अब क्षेत्रवासियों को घंटों जाम और फाटक बंद रहने की समस्या से राहत मिल जाएगी। लोग अपनी गाड़ियों के साथ इस पार से उस पार आसानी से आवागमन कर सकेंगे।इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह पुल केवल कंक्रीट और लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार तभी तेज़ी से काम करती है जब जनता और विपक्ष मजबूती से अपनी आवाज़ उठाते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष चाबुक की तरह होता है ,जब वह सवाल करता है तो सरकार को जवाब देना पड़ता है और काम की गति बढ़ानी पड़ती है।उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है, किसी के घर का नहीं। मंत्री बजट देते हैं, विभाग काम कराते हैं, ठेकेदार निर्माण करते हैं, लेकिन जनता का हक दिलाने और काम समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों की होती है। उन्होंने याद दिलाया कि आरओबी को शीघ्र चालू कराने को लेकर जो वादा किया गया था, उसे पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किया गया।सांसद ने कहा कि अब यह पुल पूरी तरह से क्षेत्र की जनता को समर्पित है और सभी लोग इसका लाभ लें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी यहां पर उनके साथ सकलडीहा के विधायक प्रभु नाथ सिंह यादव के अलावा तमाम समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *