Home / Uncategorized / राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन

राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

बलिया – राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह बलिया में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक आनंद जी ने की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग उपाधियों से सम्मानित किया गया। Mr. EVE से शोएब अख्तर (FDGT द्वितीय वर्ष) तथा Ms. EVE से श्रेया सिंह (FDGT प्रथम वर्ष) को सम्मानित किया गया। Mr. Fresher का खिताब आदित्य सिंह (FDGT द्वितीय वर्ष) को तथा Ms. Fresher का खिताब मुस्कान (ME द्वितीय वर्ष) को दिया गया। प्रथम वर्ष वर्ग में Mr. Fresher अतुल सिंह (CSE प्रथम वर्ष) तथा Ms. Fresher प्रिया यादव (CSE प्रथम वर्ष) को चुना गया।
इसके अतिरिक्त Mr. Handsome का खिताब समीर खान (ME द्वितीय वर्ष) को तथा Ms. Beautiful का खिताब सोनम (FDGT प्रथम वर्ष) को प्रदान किया गया। वहीं Mr. GPB के रूप में आयुष पाठक तथा Ms. GPB के रूप में भव्या ओझा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम वर्ष में अपने-अपने ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवांशु प्रताप (ECE द्वितीय वर्ष), अंकिता त्रिपाठी (FDGT द्वितीय वर्ष), जितेंद्र यादव (ME द्वितीय वर्ष) तथा अमित कुमार (CSE द्वितीय वर्ष) शामिल रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक आनंद जी द्वारा इन सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र एवं मनी प्राइज प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. विश्व दीपक द्विवेदी (HOD ME), मानसी यादव (HOD FDGT), विजय यादव (HOD ECE), दीपक राय (HOD CSE) एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। आयोजन में अमरेंद्र कुमार (Workshop Superintendent), हरीश दूबे (Technical Assistant), अरविन्द यादव (Receptionist), शिवजी पाठक 7(Mobilizer) सहित सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *