Home / Uncategorized / सरदार सेना का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा डोमरी गांव किसानों की जमीन वापसी के लिए किया संघर्ष का ऐलान

सरदार सेना का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा डोमरी गांव किसानों की जमीन वापसी के लिए किया संघर्ष का ऐलान

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी
सरदार सेना जिला इकाई वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विक्रम पटेल के नेतृत्व में डोमरी गांव पहुंचा। जहां पर गाँव के किसानों के साथ की गई विस्तृत चर्चा। जानकारी के अनुसार डोमरी गाँव के लगभग 200किसानों की करीब 357 बीघा कृषि भूमि है। उक्त जमीन किसानों ने खरीदा जिसके कागजात उपलब्ध हैं। जब से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनी है। हर जगह उपजाऊ कृषि भूमि जिससे किसानों की आजीविका चलती है। उसको विकास के नाम पर या वन संरक्षण के नाम ऐनकेन प्रकारेण जबरन जमीन छिनने का काम जारी है। डोमरी गांव के पिड़ित किसान भाइयों ने दु:ख की इस घड़ी में सरदार सेना से सहयोग का निवेदन किया है और सर्वसम्मति से अपनी जमीन वापसी के लिए सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आर.एस.पटेल साहब के नेतृत्व में न्याय एवं अपने बच्चों के भविष्य के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। जल्द ही सरदार सेना बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप में जनहित संकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदौली प्रभारी माननीय घनश्याम पटेल जी, जिला संयोजक/कोषाध्यक्ष अमन वर्मा जी,वरुणा जोन के अध्यक्ष डा.बी.एन.पटेल(देव) जी,जिला उपाध्यक्ष राम विकास पटेल जी, जिलामहासचिव नरेंद्र प्रसाद पटेल जी,महेंद्र वर्मा जी, अजीत पाल जी,रविदास जी,राजेश पटेल जी एवं
सभी सम्मानित किसान सम्मिलित हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *