पूर्वांचल राज्य/चंदौली
सकलडीहा। ग्राम सभा फूली में विक्रमाराम के घर से चंद्रमा मौर्य के घर तक जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है।रस्ते पर जगह-जगह गड्ढे हैं और कम रास्ता, ज्यादा गड्ढे की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में वीडियो सकलडीहा से मिलकर रास्ते का निर्माण की मांग रखी थी। साथ ही क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह से भी मिलकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आश्वाशन के अलावा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।वही ग्रामीणों ने बताया गंदा पानी बहने स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और नाली की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।ग्रामीणों में मुख्य रूप से प्यारेलाल सागर राम लाल बच्चन मौर्या रामप्यारे श्रवण यादव घासी राम चंद्रमा मौर्या रामजनम राम प्रवेश विक्रमा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।










