Home / Uncategorized / कुंभ के बाद काशी में पर्यटकों की कमी से व्यापार प्रभावित, होली सीजन में भी चिंता… राजकुमार यादव

कुंभ के बाद काशी में पर्यटकों की कमी से व्यापार प्रभावित, होली सीजन में भी चिंता… राजकुमार यादव

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी। वाराणसी के सोनारपुरा स्थित गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर आदित्य पैलेस गेस्ट हाउस के अधिष्ठाता राजकुमार यादव जी ने बताया कि कुंभ के बाद से काशी में पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार और होटल व्यवसाय पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े पर्व के समय सामान्यतः पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, जिससे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलता है। लेकिन इस बार स्थिति इसके विपरीत है। होली का समय होने के बावजूद पर्यटकों की संख्या कम होने से होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदार भी चिंता में हैं।
राजकुमार यादव ने बताया कि पर्यटन काशी की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पर्यटकों की कमी से रोजगार और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पर्यटन विभाग से अपील की कि काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो सके।
उन्होंने उम्मीद जताई कि होली के पर्व के नजदीक आते-आते पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और व्यापार में सुधार होगा। स्थानीय व्यापारी भी बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *