पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।
विद्युत विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस एवं पेड़ों की कटाई-छंटाई के प्रस्तावित कार्य को देखते हुए 01 मार्च 2026 (रविवार) को 33 केवी पलहीपट्टी फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा।
विभागीय सूचना के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक 33 केवी पलहीपट्टी फीडर से पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पलहीपट्टी के सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। इससे संबंधित फीडरों से जुड़े गांवों में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है तथा “राष्ट्र हित में ऊर्जा बचाएं” का संदेश भी दोहराया है।










