Home / Uncategorized / होली पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

होली पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

चकिया चेयरमैन ने सौंपे प्रमाण पत्र

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चंदौली। होली के पावन अवसर पर जनपद चंदौली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से प्रदेश के 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया। यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई।

इसी क्रम में जनपद चंदौली स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 महिला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

चकिया चेयरमैन ने लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ ही स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,95,905 गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिन लाभार्थियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है।

कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *