Home / Uncategorized / डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की प्रतिभा

डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की प्रतिभा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को मोहाव स्थित डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में क्विज एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने 26 मॉडलों के माध्यम से अपनी ज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने विषय की गहनता से ज्ञान वर्धक तकनीक को विस्तार पूर्वक दिखाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष वानिकी संकाय एनडीयूटी फैज़ाबाद एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. अनीता डेवड़िया विभागाध्यक्ष गृहविज्ञान वीकेएम,प्रो. जगदीश सिंह दीक्षित अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्रो. रामजी पाठक विभागाध्यक्ष भौतिकी डीएवी कॉलेज, डॉ संजय सिंह रिटायर्ड प्रवक्ता श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शित प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन कर सराहा गया। शानू एवं आदर्श द्वारा बनाये गए वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल को प्रथम स्थान मिला। मॉडर्न इंडिया पोस्टर को प्रथम स्थान पाने पर सुनिधि एवं स्नेहा एवं मुस्कान चौबे जान्हवी जायसवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय प्रशासक संजीव सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया किया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह विषय स्थापना प्राचार्य डॉ सुनील मिश्रा संचालन डॉ प्रज्ञा मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन रेवा शंकर सिंह एवं संयोजन कृष्णा यादव ने किया। विज्ञान संकाय सहित समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *