पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित 6वीं श्री खाटू श्याम शोभायात्रा शनिवार को भव्य रूप से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ सजाई गई सुंदर झांकी और भक्तों के जयकारों से पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया। रामलीला पढ़ाव शिव मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा कस्बे का भ्रमण कर श्याम मंदिर पर समाप्त हुई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।रामलीला पढ़ाव से शुरू, श्याम मंदिर पर समापनकार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला पढ़ाव शिव मंदिर पर मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और श्री खाटू श्याम नरेश की आकर्षक झांकी सजाने से हुआ। हाथों में निशान-पताकाएं थामे सैकड़ों भक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में महिलाएं-पुरुष झूमते-नाचते चले। शोभायात्रा रामलीला पढ़ाव से रेलवे स्टेशन रोड, काली मंदिर होते हुए मुख्य मार्गों से प्राइमरी स्कूल के पास श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते भर भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारा निभाया।गाजे-बाजे के बीच भक्ति का संगम, पूरा नगर झूम उठागाजे-बाजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। यात्रा के दौरान कस्बे के हर कोने से लोग शामिल होते गए, जिससे यह भव्य रूप धारण कर ली। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा छठे वर्ष चली आ रही है, जो समाज में एकता और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है।प्रमुख आयोजक व पुलिस उपस्थितआयोजन में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, समाजसेवी नटवर जी, बैधनाथ अग्रवाल, उमंग मोदी, अनूप मोदी, कुंदन अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, छवि गोयल, धीरज गोयल, नीलिमा गोयल, सोना अग्रवाल, पप्पू मारवाड़ी, मुस्कान गोयल, सविता मोदनवाल, धीरज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, झीनक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, सनी कनौजिया, लाल बहादुर यादव, जितेंद्र प्रसाद, अनिल मणि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस के अरविंद खरवार, बृजेश पाल व अन्य सिपाही तैनात रहे।










