पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महाराजगंज। घर निर्माण के लिए ऑनलाइन सरिया खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र की ग्रामीण को 1.04 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।गूगल सर्च से मिला नंबर, भुगतान के बाद गायब हो गया ठगकोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौपरिया निवासी दिव्या पटेल महराजगंज में अपना मकान बनवा रही थीं। सरिया की जरूरत पड़ने पर उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया, जहां विकास नामक व्यक्ति का संपर्क मिला। बातचीत के बाद विकास ने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के खाते का स्कैनर भेजा। पीड़िता ने विकास के स्कैनर पर 74,220 रुपये और उसके मित्र मनीष कुमार के स्कैनर पर 30,000 रुपये भेज दिए। कुल 1,04,220 रुपये का भुगतान करने के बावजूद सरिया नहीं पहुंचा। भुगतान के बाद विकास ने फोन बंद कर लिया और रकम लौटाने से इनकार कर दिया।ऑनलाइन शिकायत के बाद कोतवाली में मुकदमा, जांच तेजपीड़िता दिव्या ने साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। सदर कोतवाली पहुंचकर उन्होंने विस्तृत तहरीर सौंपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि विकास और मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तकनीकी साक्ष्यों जैसे बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल, मोबाइल नंबर और चैट हिस्ट्री के आधार पर जांच चल रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।पुलिस की सलाह: ऑनलाइन खरीद में सावधानी बरतेंकोतवाली प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी या भुगतान से पहले विक्रेता की सत्यता जांच लें। गूगल या सोशल मीडिया से मिले संदिग्ध नंबरों पर भरोसा न करें। साइबर ठगी रोकने के लिए हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने की योजना है।
घर बनाने सरिया खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने उड़ाए 1.04 लाख, कोतवाली में मुकदमा दर्ज










