Home / Uncategorized / राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने असहाय परिवार के बच्चो में बाटी खुशिया खिल गए मासूम चेहरे

राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने असहाय परिवार के बच्चो में बाटी खुशिया खिल गए मासूम चेहरे

महाराजगंज के विभिन्न झोपड पट्टी राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद अध्यक्ष अंकित शुक्ल ने गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों को एकत्रित किया और उन्हें होली के रंग, पिचकारी व अन्य सामग्री वितरित की। बच्चे होली के रंग और पिचकारियां पाकर खुश हुए तो उनके अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। अध्यक्ष अंकित शुक्ल ने बताया अब इन गरीब परिवारों के बच्चे भी औरों की तरह होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे वे अपने साथ होली पर्व मनाने के लिए आवश्यक सामग्री साथ लेकर गए। तत्पश्चात गरीब बच्चों को बुलाया। उन्होंने बच्चों को न केवल रंग गरीब बच्चों को बांटे रंग और पिचकारी गुलाल, पिचकारी वितरित की, बल्कि उन्हें पापड व मिठाई के डिब्बे भी दिए। ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी होली के पर्व का भरपूर आनंद ले सकें। औरों की तरह होली के रंगों में सराबोर हो सके संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि हम जब ऐसे बच्चे जिनके लिए यह त्योहार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उत्साह पूर्वक मनाना दूर की कोड़ी साबित होता है उन्हें अगर हम खुशियां दे पाए तो मन प्रसन्नता से भर जाता है। अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया ऐसे परिवार के साथ हम हर समय सहयोग के लिए कों से कधां मिलकर खडे रहते और पैसे व रोजगार भी देते है। हम सब लोग जाति भेदभाव को दूर रख कर एक दूसरे का साथ देकर त्यौहार मनाने में सहयोग करना चाहिए अंकित ने कहा हम इनके बच्चो निःशुल्क शिक्षा भी देते है जिससे आने वाले समय में जातिवाद खत्म करके एक दूसरे का दर्द महसूस कर सकें क्योकि इस व्यक्त की राजनीति ने सब जातिवाद में बाट कर लडाई कर रही है इस दौरान संस्था के संरक्षक ए के दीक्षित सदस्य अखिल रावत शिवम, पवन, सत्यम, राहुल अनिल रामनरेश वर्मा कमल नारायण मिश्रा आदि लोग शामिल रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *