Home / Uncategorized / अबीर-गुलाल सहित पिचकारी की धूम, अन्य व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी

अबीर-गुलाल सहित पिचकारी की धूम, अन्य व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी

पूर्वांचल राज्य / संवाददाता: दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)

होली पर्व को लेकर पिपरी और रेणुकूट का बाजार पूरी तरह रंगमय हो गया है।

अबीर-गुलाल से लेकर रंग-बिरंगी पिचकारियों तक की दुकानें सज चुकी हैं।

बाजार में बंदूक पिचकारी, छोटे-बड़े आकार की पिचकारी, बैलून पिचकारी समेत विभिन्न आकर्षक डिज़ाइन की पिचकारियां दुकानों पर टंगी हुई हैं,
जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।

पिपरी के स्थानीय बाजार और रेणुकूट चौराहा समेत कई गलियों में अस्थायी दुकानों की कतारें लग गई हैं। रेणुकूट के आसपास भी बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

होली को लेकर बाजार में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है।

रंग-बिरंगी और आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोह रही हैं।

वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई का असर अन्य कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है।

मिठाई, कपड़ा, जूता-चप्पल और ज्वेलरी की दुकानों पर अपेक्षित भीड़ नहीं दिख रही है।

कई दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कारोबार काफी कमजोर है।

महंगाई के कारण बाजार में सुस्ती बनी हुई है और ग्राहक सीमित खरीदारी कर रहे हैं।
होली की खुशियों के बीच बाजार की यह दोहरी तस्वीर व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *