Home / Uncategorized / वृद्धाश्रम में एसएसबी जवान के बेटे का जन्मदिन: बुजुर्गों को फल-मिठाई बांटकर मनाया उत्सव

वृद्धाश्रम में एसएसबी जवान के बेटे का जन्मदिन: बुजुर्गों को फल-मिठाई बांटकर मनाया उत्सव

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज। आनंदनगर के आधारशिला वृद्धाश्रम में शनिवार शाम 6:15 बजे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान अनूप धर दुबे के पुत्र आरव दुबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल और मिष्ठान वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम पूछा गया।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने आरव के लिए मधुर गीत गाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है’ का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है और युवाओं को अपना जन्मदिन बुजुर्गों के बीच मनाना चाहिए।आरव की माता शालिनी दुबे ने कहा, “दुनिया में माता-पिता को सर्वोपरि स्थान प्राप्त है।” वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने उपस्थित सभी लोगों को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अक्षित दुबे, प्राची, शैलजा त्रिपाठी, आदित्य, प्रतीक, अदिति, दीपेश दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *