पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया। आगामी त्यौहार के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा शिकारपुर, सिंदुरिया, नगर, रोडवेज तथा चौपरिया के बस, टैक्सी, टैम्पो व ई रिक्शा स्टैंड के वाहन चालकों और यात्रियों को पम्पलेट बांटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया की सदैव अपने बाएं तरफ से चलें, रॉन्ग साइड से वाहन ना चलाये, क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाये, शराब पीकर वाहन ना चलाएं तथा वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें।
यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान कर लोगों को किया गया जागरुक










